News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

पहाड़ी से आये मलबे की चपेट में आया मजदूरों का टेंट तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ आपतक मीडिया सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर

   उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के कारण आए मलबे में दबने की वजह से कोटद्वार में दो महिला, एक बच्ची  मौत हो गई है मजदूरों के टेंट में पहाड़ी से भारी मलबा आया

तहसील लैंसडाउन के अंतर्गत समखाल क्षेत्र में निर्माण कार्य को लेकर वहां पर मौजूद मजदूर टेंट में रुके हुए थे भारी बारिश के कारण खेत से मलवा टेंट के ऊपर आने से 5 लोग मलवे में दब गए, जिन्हें तत्काल रेस्क्यू कार्य कर निकाला गया है, जिनमें से दो मामूली घायल को कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया, मौके पर उप राजस्व निरीक्षक सहित अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण मौजूद है,
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को मृतकों की पंचनामा कर, पोस्टमार्टम कराने के निर्देश भी दिए,
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज आपदा कंट्रोल रूम पौड़ी से समस्त एसडीएम व लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारियों से जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा से हुई क्षति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही आपदा कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी भी सम्बंधित अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगे हैं।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि आज सुबह से लगातार हो रही बारिश से 01:00 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार
लैंसडाउन क्षेत्र में 40 से 45 मिली मीटर वर्षा हुई है तथा जनपद में 29 मिली मीटर वर्षा हुई है।
उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लैंसडाउन के अंतर्गत समखाल के समीप निमार्ण कार्य कर रहे 05 मजदूर टेंट लगाकर रह रहे थे, भारी वर्षा के चलते भूस्खलन होने से मजदूर दब गए, जिसमे से 03 महिला मजदूरों की मृत्यु तथा 02 पुरुष मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल उपचार के लिए भेज दिए गए हैं।

मृतकों के नाम:
-समूना पत्नी नियाज उम्र 50 साल, निवासी नेपाल
-सपना पत्नी लिंगडा उम्र 40 साल, निवासी नेपाल
-अबीसा पुत्री सपना उम्र चार साल, निवासी नेपाल
घायलों के नाम:
-नियाज पुत्र मुमताज उम्र 56 साल, निवासी नेपाल
-राबिया पुत्री नियाज उम्र 16 साल, निवासी नेपाल
जिलाधिकारी ने कहा कि भारी वर्षा के चलते जनपद में 01:00 बजे तक 05 मोटर मार्ग बाधित हो गए थे, जिसमे मुख्यरूप से नेशनल हाईवे श्रीनगर चमधार में बाधित हो गया है, जिसे जेसीबी के माध्यम से खोलने का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा सतपुली के अंतर्गत सराइखेत मोटर मार्ग खोलने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही फतेपुर-लैंसडाउन तथा घटूघाट-चेलूसैण बाधित मार्गों को खोल दिया गया है,,,।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram
Recent Posts