News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में‌ आयोजित ऑनलाइन बैठक में पुरानी पेंशन बहाली एवं संगठन की मजबूती पर लिए गए अहम निर्णय

N

देहरादून: आज दिनांक 10 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के तत्वाधान में कुमाऊँ मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों की अहम बैठक आयोजित की गई , जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, जनपद पदाधिकारियों, ब्लॉक पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने विचार रखे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने संगठन को मजबूत करने हेतु सभी साथियों को संबोधित किया, प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने एक टीम भावना से कार्य करने पर सभी साथियों को बधाई दी, प्रदेश महिलाअध्यक्ष योगिता पंत ने सभी साथियों से संगठन हित में एकजुट होने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर डी० सी० पसबोला ने संगठन की मजबूती पर बल दिया l

वेबिनार में जुड़े नए साथियों का स्वागत किया गया तथा कुमाऊं मंडल महामंत्री सुबोध काण्डपाल और मंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा सभी नए साथियों को संगठन को मजबूत करने हेतु अहम जिम्मेदारियां भी सोंपी।
बैठक में अल्मोड़ा जिले से जिला उपाध्यक्ष रजनी रावत, त्रिवेंद्र सिंह, गणेश चंद्र, दयाल सिंह बिष्ट, मनोज रावत, गुरप्रीत कौर, जितेंद्र रावत, सुश्री मीना, अनामिका चंद, सुशील चंद्र ,पिथौरागढ़ से बंशीधर जोशी, योगेश भारती, मुकेश उपाध्याय, नैनीताल जनपद से डॉ प्रदीप मेहरा, के.डी. सिंह, अमर चौधरी, चंपावत जनपद से दीपक जोशी, हीरा भट्ट, बागेश्वर जनपद से राजेन्द्र देव, कु भावना, उधमसिंहनगर जनपद से मोहन सिंह राठौर, देवेंद्र सिंह आदि साथियों ने संगठन के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया और संगठन को मजबूती से आगे बढाने की बात कही।

प्रांतीय प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्र ने कहा कि जनता नेताओं के दोहरे चरित्र को समझ चुकी है, और पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर कर्मचारियों के साथ है l

कुमाऊं मंडल महामंत्री सुबोध काण्डपाल द्वारा कहा गया कि जनपद एवं विकासखंड स्तर पर भी नए सदस्यों को जिम्मेदारियां दी जायेंगी, मंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार जी द्वारा शीघ्र कुमाऊं मंडल में एक अधिवेशन किये जाने की सूचना साझा की गई, जिसके विषय मे अग्रिम बैठक में सूचना प्रसारित कर दी जाएगी।वक्ताओं में नरेश कुमार भट्ट ने भी संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे साथियों की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कुमाऊं कार्यकारिणी को बैठक के सफल आयोजन हेतु बधाई दी एवं बैठक के समापन की घोषणा की।

डॉ० डी० सी० पसबोला
प्रदेसश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF), उत्तराखंड

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram